arunabh raturi.janswar.com

उत्तराखंड की वीरांगना अदम्स साहसी एवं पराक्रमी वीर बाला तीलू रौतेली की जयंती पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ. अग्रवाल ने महिलाओं को किया सम्मानित।

ऋषिकेश:- बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में उत्तराखंड की वीरांगना अदम्स साहसी एवं पराक्रमी वीर बाला तीलू रौतेली की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. अग्रवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री व निकुंज आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया।

इस मौके पर डा. अग्रवाल ने आंगनबाड़ी की सुपरवाइजर माया चोपड़ा, तनुश्री बनर्जी, निकुंज आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ज्योति डे, निर्मला बिष्ट, सुलोचना थपलियाल, आशा भंडारी, जशोदा उनियाल, निवेदिता सरकार को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

डा. अग्रवाल ने कहा कि तीलू रौतेली उत्तराखण्ड की एक ऐसी वीरांगना रही, जिन्होंने मात्र 15 वर्ष की उम्र में, रणभूमि में कूद कर सात साल तक दुश्मन कत्यूरी राजाओं को कड़ी चुनौती दी थी। उन्होंने मात्र 22 साल की उम्र में 13 गढ़ों पर विजय प्राप्त की थी। इसके बाद अपने प्राणों की आहुति देकर वीरगति को प्राप्त हो गई।

डा. अग्रवाल ने कहा कि तीलू रौतेली आज एक वीरांगना के रूप में उत्तराखंड वासियों द्वारा याद की जाती हैं। कहा कि तीलू रौतेली भारत की रानी लक्ष्‍मीबाई, चांद बीबी, झलकारी बाई, बेगम हजरत महल के समान ही देश विदेश में आज ख्‍याति प्राप्‍त हैं।

इस अवसर पर महिला मोर्चा वीरभद्र मंडल अध्यक्ष निर्मला उनियाल, ऋषिकेश माधवी गुप्ता, उपाध्यक्ष पुनीता भंडारी, महामंत्री गुड्डी कलूड़ा आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!