arunabh raturi.janswar.com

ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास वाहन बस दुर्घटनाग्रस्त, बस में फंसी लड़की को SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया रेस्क्यू।

ऋषिकेश:- आज दिनाँक 24 दिसम्बर 2024 को ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास एक बस के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर वाहिनी मुख्यालय व ढालवाला से SDRF की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार एक लड़की का पैर बस में फंसा हुआ था जिससे वह अंदर ही फंस गई थी। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर जिला पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए उक्त लडक़ी *नैन्सी टाकुली पुत्री श्री जीवन सिंह, कपकोट बागेश्वर, उम्र-16 वर्ष* को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। बस में 45 बालिकाएं सवार थी जो सुरक्षित है। यह स्कूली बच्चों का ग्रुप स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने के लिए बागेश्वर से महाराणा प्रताप, स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून आ रहा था। लगभग 10 से 12 छात्राओं को हल्की चोट आई है जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है, बाकी सभी सुरक्षित है, सभी को अन्य बस में शिफ्ट करके देहरादून भेजा जा रहा है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!