ARUANBH RATURI.JANSWAR.COM

कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल को मिलेगा भारत गौरव पुरस्कार।

ऋषिकेश:- क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को नई दिल्ली में भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार डॉ अग्रवाल को राजनीति में लंबे अनुभव, अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहने तथा सामाजिक कार्यों में योगदान एवं आध्यात्मिक कार्यक्षेत्र से जुड़े रहने के कारण दिया जाएगा।

बता दे कि भारत गौरव अवॉर्ड फाऊंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में देशभर के 14 राज्यों के दो लोकसभा सदस्यों, दो राज्यसभा सदस्यों, पद्मश्री, पद्म विभूषण, आध्यात्मिक तथा सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोगों को पुरस्कार दिया जाएगा।

उत्तराखंड राज्य से यह पुरस्कार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सदस्य महेंद्र प्रसाद भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिदानंद महाराज को दिया जाएगा।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!