Arunabh raturi.janswar.com

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल ने ऊर्जा विभाग के उच्चाधिकारियों से मुलाक़ात की और ऋषिकेश विधानसभा में विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में इन योजनाओं से आर्थिक रूप में बचत होगी और लोगों में विश्वास भी जगेगा।

ऋषिकेश:- डॉ अग्रवाल को ऊर्जा विभाग के उच्चाधिकारियों ने बताया कि पूरी ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में लगभग 35 करोड़ की लागत से विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें सौ किलोमीटर छोटी घरेलू लाइनों में सुरक्षात्मक दृष्टि से एलटी बंच केबल लगाने का कार्य गतिमान है।

उन्होंने बताया कि ऋषिकेश विधानसभा में पुरानी लाइनों को बदलने का कार्य भी किया जा रहा है। बताया कि 30 किलोमीटर के क्षेत्र में 33 केवी की खुली बड़ी लाइनों में कवर्ड कंडक्टर का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ऋषिकेश विधानसभा के 110 किलोमीटर के क्षेत्र में 11 केवी की लाइन जो घरों के ऊपर से गुजर रही हैं, उनको बदलकर कवर्ड किया जा रहा है यह लाइन लोकल ट्रांसफॉर्मर से जुड़ेंगी।

उन्होंने बताया कि कॉम्पैक्ट सैकेंडरी सब स्टेशन के तहत बड़े ट्रांसफॉर्मर को कवर्ड किया जाएगा। यह ट्रांसफॉर्मर अब खुले में न रहकर बॉक्स के भीतर रहेंगे, जो सुरक्षात्मक दृष्टि से अति आवश्यक है। बताया कि इनमें दो ट्रांसफॉर्मर यात्रा बस स्टैंड, चन्द्रेश्वर मंदिर के बाहर को कवर्ड किया जा चुका है जबकि रेलवे रोड स्थित ट्रेन्स के समीप और त्रिवेणी घाट में भी किया जा रहा है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में ऊर्जा विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य सुरक्षात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, उन्होंने कहा कि पुरानी खुली तारों को बदलते समय आवश्यक उपकरण प्रयोग में लाए जाएं, जिससे किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हों। उन्होंने यह भी कहा कि तय समय के भीतर कार्यों को पूर्ण किया जाए।

इस अवसर पर ऊर्जा विभाग ग्रामीण के अधीक्षण अभियंता गौरव शर्मा और विद्युत विभाग ऋषिकेश के अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!