Arunabh raturi.janswar.com 

दुःखद खबर; ऋषिकेश में ट्रक दुर्घटना में वरिष्ठ यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पँवार सहित 3 लोगो की दुःखद मौत,

 ऋषिकेश:- देहरादून रोड इंद्रमणि बडोनी चौक के समीप रविवार की रात यहां स्थित वैवाहिक मंडप के बाहर सीमेंट से भरे एक ओवर स्पीड ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों और लोगों को टक्कर मारी। दुर्घटना में शेरगढ़ डोईवाला निवासी एक व्यक्ति की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि इस हादसे में घायल उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार को एम्स में मृत घोषित कर दिया गया। दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। इनकी हालत गंभीर बताई गई है।

पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकेश संदीप नेगी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे उसके बाद वह एम्स पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस हादसे में यूकेडी नेता त्रिवेंद्र सिंह पवार सहित शेरगढ़ डोईवाला निवासी एक व्यक्ति की मौत हुई है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!