arunabh raturi.janswar.com
महाराजा अग्रसेन परिवार ऋषिकेश की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में महालक्ष्मी आरती व दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

ऋषिकेश:- बीती देर रात्रि देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग पॉइंट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कर डॉ अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज के विशेष प्रयास से 1976 में महाराजा अग्रसेन पर भारत सरकार ने 80 लाख डाक टिकिट जारी किए।

डा. अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाज के साथ ही पूरी मानवता के प्रवर्तक भी है। अग्रसेन जी मानवता के पुजारी, अहिंसावादी, दानवीर, धर्मपरायण, राष्ट्रभक्त, समाजवाद के प्रणेता हैं। डा. अग्रवाल जी ने महाराजा अग्रसेन जी के मानवतावादी सन्देश को आमजन तक पहुंचाने का आवाहन किया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने पर लोगों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष अग्रसेन परिवार ऋषिकेश राजीव मोहन अग्रवाल, संरक्षक कृष्ण कुमार सिंघल, महामंत्री अजय गुप्ता, संस्कृति मंत्री प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, इंद्र प्रकाश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सौरभ गर्ग, गोविंद अग्रवाल, एनके गोयल, अंबरीश गर्ग, सचिन अग्रवाल, माधवी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!