अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर 

कृषकों को दी गयी उन्नत खेती की जानकारी।

पौड़ी:- विकासखंड खिर्सू की न्याय पंचायत देवलगढ़ के ग्राम फरासू में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषक संवाद गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती, उन्नत कृषि तकनीकों और विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।

गोष्ठी में कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी श्री राम नरेश गुलेरिया ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं की जानकारी समय से मिलने पर किसान अधिक लाभ उठा सकते हैं और अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने, फसल विविधीकरण तथा सतत खेती की ओर बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर किसानों को उन्नत बीज, उत्पादन वृद्धि, कीट एवं रोग नियंत्रण, और मृदा संरक्षण तकनीकों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। गोष्ठी के दौरान उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, और भूमि संरक्षण विभाग की विभिन्न योजनाओं और अनुदानों की जानकारी भी साझा की।

कार्यक्रम में स्थानीय कृषकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। मौके पर अन्य विभागीय अधिकारी, वैज्ञानिक एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!