(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

गोपेश्वर में 400 मतगणना कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण,गोपेश्वर में मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण सम्पन्न।

चमोली:-गोपेश्वर पीजी कॉलेज में बुधवार को पंचायत चुनाव के लिए मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 400 कर्मचारियों को मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया।ट्रेनरों ने सभी कर्मचारियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया और मतगणना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी।

मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने प्रशिक्षण शिविर में मौजूद सभी कर्मचारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव की मतगणना एक बहुत ही जिम्मेदारी भरा काम है। इसमें पूरी ईमानदारी, सावधानी और ध्यान देने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी मतगणना की प्रक्रिया को सही ढंग से समझ लें और किसी भी गलती से बचें।

परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी ने बताया कि हर कर्मचारी को यह पता होना चाहिए कि मतों की गिनती कैसे होती है, कौन-कौन से फॉर्म भरने होते हैं और अंतिम नतीजे कैसे तैयार किए जाते हैं। उन्होंने सभी से कहा कि पूरे मन से और जिम्मेदारी के साथ काम करें ताकि चुनाव पूरी तरह से पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो सके।

इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित और ट्रेनर आत्म प्रकाश डिमरी, जयदीप झिंक्वाण, केसी पंत, खीम सिंह, दिगपाल रावत, चंदन पंवार जेएस रावत आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!