(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर)

ग्राम कुण्ड में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ संज्ञान।

पौड़ी:- जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल की अध्यक्षता में “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन विकासखण्ड कलजीखाल के ग्राम कुण्ड में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना एवं ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

इस दौरान ग्रामीणों की ओर से कुल 5 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को निस्तारण हेतु प्रेषित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों का स्थलीय सत्यापन भी किया गया, जिसमें पारदर्शिता एवं गुणवत्तापरक कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, स्वरोजगार योजनाओं, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!