ARUANBH RATURI.JANSWAR.COM

पुलिस अधीक्षक चमोली ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा, लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने के दिए निर्देश।

चमोली :- दिनांक 19 नवम्बर 2024 को श्री सर्वेश पंवार, पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा पुलिस कार्यालय गोपेश्वर के सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगणों, समस्त थानाध्यक्षों, शाखा प्रभारियों व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गणों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी/सम्मेलन का आयोजन किया गया।

महोदय द्वारा प्रत्येक थानों/शाखाओं से आये सभी कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्यायें पूछी गई, कर्मचारियों द्वारा बताई गई समस्या का त्वरित निवारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

1- मासिक अपराधों की समीक्षा करते हुये लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों, समन, वारण्ट आदि के समय से निस्तारण करने एवं वांछित अभियुक्तों की धर-पकड़ अभियान में और अधिक तेजी लाने तथा अवैध नशा कारोबारियों के विरूद्ध सक्रिय रहकर कठोर कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये

2- सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाएं, इन गतिविधियों में पुलिस की संलिप्तता न रहे। पुलिस टीम सार्थक प्रयास करें जिससे समाज में अच्छा संदेश जाय।

3- थाना क्षेत्रांर्गत विद्यालयों की छुट्टी के समय नगर मे आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यातायात व्यवस्था सुगम व सुचारू हो इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

4- सड़क दुर्घटनाओं में लगाम लगाने हेतु सभी थानाध्यक्षों/प्रभारी यातायात को ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, रैश ड्राईविंग, यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये गये।

5-ठंड के दौरान होने वाली चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त/पेट्रोलिंग व पिकेट बढ़ाने तथा स्वयं रात्रि गस्त की चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया है।

6- पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत गुमशुदाओं की बरामदगी करने व अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संबंधित प्रभारी व सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

विगत माह में अपनी ड्यूटी के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरूस्कृत किया गया।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक संजय गर्ब्याल, सहायक अभियोजन अधिकारी मनमोहन सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!