Arunabh raturi.janswar.com

नवागत डीएम ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों एवं विभागों का किया निरीक्षण।

चमोली:- नवनियुक्त जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों एवं विभागों का निरीक्षण कर कमियों से परिचय और उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित सभी कार्यालय कक्ष एवं परिसर मे बेहतर साफ-सफाई रखी जाए। रिकार्ड रूम एवं सभी पटलों पर अभिलेखों को व्यवस्थित और सुरक्षित रखा जाए। जिला पूर्ति कार्यालय में निष्प्रोज्य सामान एवं विद्युत लाइन को ठीक करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित निर्वाचन कार्यालय के समीप कूडा कागज जलाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों का चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट के पूरे परिसर को स्वच्छ एवं साफ रखा जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष, ओएसडी कक्ष, शिकायत अनुभाग कक्ष, मीटिंग हाल, सामान्य कार्यालय अनुभाग, अपर जिलाधिकारी कक्ष एवं न्यायालय कक्ष, मालखाना सहित आबकारी विभाग, पूर्ति कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय, सूचना विभाग, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने आपदा कंट्रोल रूम के आपातकालीन दूरभाष नंबरों पर कॉल भी किया। इस दौरान उन्होंने तहसील थराली एवं चमोली में डीडीआरएफ के नंबरों को भी डायल करते जांचा।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, आबकारी अधिकारी प्रमोद मैठाणी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी, वैयक्तिक अधिकारी राजेन्द्र जुयाल, शाहबाज अहमद आदि मौजूद थे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!