ARUANBH RATURI.JANSWAR.COM

अवैध नशा तस्करों के प्रति चमोली पुलिस सख्त, 5.43 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार।

जनपद चमोली:- जनपद चमोली के युवा कप्तान श्री सर्वेश पंवार राज्यभर मे चलाये जा रहे ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को बखूबी सफल बना रहे हैं, जनपद को नशामुक्त करने तथा युवाओं को नशे के चुंगल से बचाने के लिए लगातार सक्रिय हैं। उनके द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/ एसओजी की टीम को नशे पर पूर्ण रुप से शिकंजा कसने हेतु एक्टिव मोड़ पर रखा हुआ है। अवैध नशे का कारोबार करने वालों की धर-पकड़ हेतु उनके द्वारा पुलिस टीमों को संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुये दिन-रात चैकिंग में कर रही है।
दिनांक 09/11/2024 को चौकी गौचर पुलिस टीम द्वारा आईटीबीपी से कमेड़ा की ओर आकस्मिक चैकिंग हुये चैकिंग के दौरान अभियुक्त कामिल पुत्र यामिन निवासी ग्राम सिकरौदा बड़ी मस्जिद के पास थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उम्र 31 वर्ष को चैक करने पर उनके कब्जे से 05.43 ग्राम ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी।
बरामदगी व गिरफ्तार के आधार पर उक्त के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग में NDPS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया।

अवैध मादक पदार्थों एवं कार्यों के विरुद्ध जनपद चमोली पुलिस का लगातार अभियान जारी है। चमोली पुलिस का आप सभी से निवेदन है कि कृपया अपने आस-पास इस तरह नशे में लिप्त रहने वाले व नशे का कारोबार कर नवयुवकों को नशे की लत लगाने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

नाम पता अभियुक्तगण– कामिल पुत्र यामिन निवासी ग्राम सिकरौदा बड़ी मस्जिद के पास थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उम्र 31 वर्ष

पुलिस टीम
1- उ0नि0 मानवेंद्र सिंह गुसाई चौकी प्रभारी गौचर
2- हे0कानि0 हरेंद्र सिंह,3- कानि0 संतोष सिंह
4- कांस्टेबल राजेंद्र सिंह(SOG).5- होमगार्ड विपिन राणा

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!