(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक सम्पन्न।”

टिहरी:- आज शनिवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी कार्य गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश संबंधित को दिए।

डीपीओ नमामि गंगे प्रोजेक्ट अरुण उनियाल ने बताया कि देवप्रयाग में 126 भवनों को सीवर लाईन से जोडने हेतु 5.0 के.एल.डी. के को-ट्रीटमेंट प्लान्ट का निर्माण देवप्रयाग के बाह बाजार में किया जा रहा है, जिसे आगामी 15 दिवस में परीक्षण हेतु तैयार कर लिया जाएगा।

इसके साथ ही मुनी की रेती में 2400 घरों को सीवर लाईन से संयोजित किये जाने हेतु नमामि गंगे परियोजना के तहत कार्य अनुमादित हुआ है, एवं सीवर लाईन का कार्य गतिमान है, जिसे दिसम्बर 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

बैठक में एडीएम अवधेश कुमार सिंह, उप वनसंरक्षक टिहरी वन प्रभाग रश्मि ध्यानी, जिला पर्यटन अधिकारी सोबन सिंह राणा, जिला पंचायत राज अधिकारी एम. एम. खान, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान टिहरी प्रशान्त भारद्वाज सहित अन्य संबंधित भौतिक एवं वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!