arunabh raturi.janswar.com

जनपद टिहरी में आज मतदान पार्टियां दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को घर घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने हेतु हुई रवाना।

टिहरी दिनांक 08 अप्रैल 2024:- जनपद टिहरी में आज सोमवार को मतदान पार्टियां दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को घर घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने हेतु हुई रवाना।

लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के तहत जनपद क्षेत्रांतर्गत 01-टिहरी गढ़वाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 04 तथा 02-गढ़वाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 02 विधान सभाओं में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तथा दिव्यांग मतदाताओं को 08 अप्रैल से 10 अप्रैल, 2024 तक मतदान कार्मिकों द्वारा घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जाना है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!