arunabh raturi.janswar.com

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में ट्रांस जेंडर संरक्षण सेल एवं अवैध खनन की बैठक आहूत की गई।

टिहरी:-ट्रांस जेंडर संरक्षण सेल की बैठक में जिलाधिकारी ने ट्रांस जेंडर लोगों की जानकारी लेते हुए समाज कल्याण अधिकारी को उनकी बुनियादी विवरण लेने के साथ ही पहचान चिन्ह्रिण एवं प्रमाण पत्र को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा गया। जिलाधिकारी ने उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में उनको समान अवसर प्रदान करने हेतु उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं आर्थिकी आदि से जोड़ने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया। एसडीएम को संबंधितों से बातचीत कर उन्हें कोई समस्या तो नहीं है, जानकारी लेने को कहा गया।

अवैध खनन की बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा अवैध खनन की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने स्टोन क्रशर, खनन पट्टों को लेकर संबंधित उपजिलाधिकारियों को तहसील स्तरीय टीम के साथ समय-समय पर बैठक एवं औचक निरीक्षण कर चालानी गतिविधियों को बढ़ाने को कहा गया। इसके साथ ही नदी में राफ्टिंग स्थलों एवं ज्यादा मलवा वाले स्थलों को चिन्ह्ति कर टेण्डर लगाने को कहा गया।

बैठक में सीएमओ डॉ. श्याम विजय, एसडीएम घनसाली अपूर्वा सिंह, एसडीएम नई टिहरी संदीप कुमार, सीओ टिहरी ओसिन जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान, डीईओ बेसिक वी.के. ढौंडियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!