ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

आपदाग्रस्त क्षेत्र का कार्य जल्द प्रारंभ करने के दिये निर्देश।

पौड़ी:- कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जनपद पौड़ी के अंतर्गत विकासखंड थलीसैंण क्षेत्र के जैंती डांग व जैंती चक आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर आपदा प्रभावितों को चैक वितरित किये।
सोमवार को मा0. मंत्री ने थलीसैंण के चौथान क्षेत्र पहुंचकर आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त क्षेत्रों का कार्य जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिये।

उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु उन्हें चेक भी वितरित किये। इसके पश्चात मा0 मंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालयी छात्रावास पीठसैंण निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिये।

आपदाग्रस्त क्षेत्र निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, थलीसैंण मंडल अध्यक्ष नवीन जोशी, यूसीबी पूर्व अध्यक्ष मातबर सिंह रावत, डीसीबी पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!