ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा खिरसू में किया गया बहुउद्देशीय/जागरूकता शिविर का आयोजन।

पौड़ी गढ़वाल:- मा. उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन एवं मा. जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार सिविल जज (सी. डि.) अकरम अली की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज खिरसू में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ‘साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया घोटाले’ विषय पर आम जनमानस, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया।

सोमवार को आयोजित जागरूकता शिविर में गरीबी उन्मूलन, नशा उन्मूलन व नशीली दवाओं के दुरुपयोग से पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं, साइबर अपराध, इंटरनेट और सोशल मीडिया धोखाधड़ी, महिलाओं के अधिकार, बुजुर्गों के अधिकार, बच्चों के अधिकारों, नालसा हेल्पलाइन नम्बर 15100 के साथ-साथ नालसा, सालसा, डीएलएसए और टीएलएससी आदि से सम्बन्धित जानकारी दी गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगभग 100 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, समाज कल्याण विभाग द्वारा मौका पर 10 प्रमाण पत्र बनवाए गए।

कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा उपस्थित जन समूह को आपदा से बचाव के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 10 किशोरी कीट एवं दो महालक्ष्मी किट वितरित किये गये। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा छात्र-छात्राओं को सामान्य ज्ञान, निबंध एवं कला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विभागों द्वारा अपने विभाग से संबंधित योजनाओं से जनता को लाभान्वित किया गया। शिविर में स्टॉल के माध्यम से उपस्थित जनता की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी खिरसू शिव सिंह भंडारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज खिरसू, नोडल ऑफिसर मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, असिस्टेंट लीगल एट डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार, प्राविधिक स्वयं सेवकों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!