ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

  • नयार उत्सव की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करें अधिकारी: डीएम
  • 24 से 26 अक्टूबर को नयार उत्सव का होगा आयोजन

पौड़ी:- नयार उत्सव-2024 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को व्यास घाट स्थित कार्यक्रम स्थल बागी गांव में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मा. मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक पैदल मार्ग, स्टेज, पंडाल सहित एंग्लिंग प्वाइंट, व्यू प्वाइंट, आरती स्थल का निरीक्षण किया। नयार उत्सव का आयोजन 24, 25 व 26 अक्टूबर को होगा।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारियां समय से पूरा करने के लिए उपजिलाधिकारी श्रीनगर व सतपुली को तैनात किया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय से तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कहा कि नयार उत्सव कार्यक्रम के विभिन्न साहसिक खेल गतिविधियों के साथ-साथ आम जनमानस की सुविधाओं को लेकर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के स्टॉल लगाने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल के आस-पास झाड़ी कटान, पेड़ों की लॉपिंग, आरती स्थल में साफ-सफाई के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण करने को कहा। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को कार्यक्रम स्थल पर विद्युत व्यवस्था, जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था व अन्य अधिकारियों को भी अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी हैं। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करें।

निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, उपजिलाधिकारी सतपुली अनिल चन्याल, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, खंड विकास अधिकारी दुगड्डा रवि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!