Arunabh Raturi.Janswar.Com

  • बेस अस्पताल में “नव स्थापित इमरजेंसी डायलिसिस यूनिट” का लोकार्पण।
  • प्रदेश के मा. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया लोकार्पण।
  • डायलिसिस की नयी मशीने व नया पोर्टल ऑरओ हुआ स्थापित।

पौड़ी:- बेस टीचिंग चिकित्सालय में नव स्थापित इमरजेंसी डायलिसिस यूनिट” का रविवार को प्रदेश के मा. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने किया लोकार्पण किया। आकस्मिक डायलिसिस हेतु नयी मशीन स्थापित होने के बाद भविष्य मे आकस्मिक मरीज की डायलिसिस किसी भी समय की जा सकेगी। सम्बन्धित विशेषज्ञ की तैनाती होने के बाद यहां मरीजों की रूटीन डायलिसिस की सुविधा बहाल कर की जायेगी।

मरीज की सहमति उपरांत शुरुआत राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सको व उनकी टीम तथा श्रीनगर मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ टीम की सुपरविजन मे होगीडायलिसिस।

नई डायलिसिस मशीन के लोकार्पण के अवसर पर प्रदेश के मा. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने कहा कि मशीनों के समय-समय पर देखरेख का जिम्मा अब बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक व उनकी टीम के अधीन रहेगा। जिसमे एक फिजिशियन व एक एनेसथेटिसट के साथ ट्रेन्ड नर्सिंग आफिसर व नोडल ( मेंटेनेंस ) रहेगे। उन्होने बेस अस्पताल के एमएस की टीम को समय-समय पर मशीनों से लेकर डायलिसिस सेवा की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। कहा कि अब भविष्य मे कभी भी पूर्व की भांति दिक्कतें नहीं आनी चाहिए।

इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत सहित तमाम विशेषज्ञ चिकित्सक, डायलिसिस टीम व सपोर्टिंग स्टाफ के साथ जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!