(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर)

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने यात्री विश्राम गृह कारगी चौक का औचक निरीक्षण किया।

सीसीटीवी तथा वाई-फाई लगाने के निर्देश।

देहरादून:-श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बीकेटीसी के कारगी चौक देहरादून स्थित मंदिर समिति के यात्री विश्राम गृह तथा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तथा विश्राम गृह में सीसीटीवी कैमरे तथा वाई-फाई लगाने के निर्देश दिये इससे पहले उन्होंने विश्राम गृह परिसर स्थित मां चंद्रबदनी मंदिर में दर्शन किये।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने विश्राम गृह में उचित अतिथि सत्कार,बेहतर प्रबंधन व्यवस्था, कमरों के समुचित रख रखाव, पेयजल, स्वच्छता व्यवस्था, विश्राम गृह सौन्दर्यीकरण आदि हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित प्रबंधक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!