(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर)

मंसा देवी भगदड़ में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने शोक जताया।

देहरादून:- श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ की घटना में छ:श्रद्धालुओं की मौत पर दु:ख जताया उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

बताया कि प्रदेश सरकार बचाव एवं राहत में जुटी है।बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि मनसा देवी मंदिर की घटना के बाद प्रदेश सरकार बचाव तथा राहत कार्य में तत्परता से जुट गयी एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कर रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये हैं तथा भविष्य में धार्मिक स्थलों में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रभारी कदम उठाने के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री घटना स्थल पर पहुंचकर दिवंगतों के परिजनों से मिले तथा घायलों का हालचाल जाना। प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो -दो लाख तथा घायलों को पचास हजार रूपए सहायता राशि अनुमन्य की है।

 

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!