(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर)

मुख्यमंत्री धामी ने शास्त्री नगर स्थित आवास पर जाकर स्व. बिमला बहुगुणा को दी श्रद्धांजलि।

देहरादून:- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् रहे स्व. सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी श्रीमती बिमला बहुगुणा के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शनिवार को स्व. बिमला बहुगुणा के शास्त्री नगर स्थित आवास पर जाकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

इस दौरान विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!