ARUNABH RATURI

राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

देहरादून:- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों ने भारत वर्ष ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व को मार्ग दिखाया है। गांधी जी द्वारा विभिन्न आंदोलनों का नेतृत्व करते हुए हमारे लिए स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त किया।

राज्यपाल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को नमन् करते हुए कहा कि शास्त्री जी की सादगी, सरलता, देशभक्ति तथा ईमानदारी से भरा जीवन-आचरण, हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास़्त्रोत रहेगा। उनके ‘जय जवान-जय किसान’ के उद्घोष ने पूरे देश में ऊर्जा व उत्साह का संचार किया था।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!