Arunabh raturi.janswar.com

जिलाधिकारी की देखरेख में रतूड़ा गांव में कृषक वीरेंद्र सिंह के खेत में की गई धान की क्राॅप कटिंग।

रुद्रप्रयाग:- लाधिकारी सौरभ गहरवार ने गुरुवार को ग्राम रतूडा में कृषक वीरेंद्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह के खेत में जाकर *प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना* के अंतर्गत संसूचित फसल धान पर फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों की हौसला अफजाई करते हुए उनके द्वारा उत्पादित की जा रही फसलों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आधुनिक/जैविक खेती करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसके लिए संबंधित विभागों द्वारा कृषकों को गुणवत्तायुक्त बीज एवं उचित प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जा रहा है जिसके लिए उन्होंने सभी कृषकों को इसका अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा ताकि किसानों की आर्थिकी मजबूत होने के साथ ही वह आत्मनिर्भर हो सकें। उन्होंने किसानों को फसल धान का अधिक से अधिक बीमा कराने हेतु प्रोत्साहित किया।

जिलाधिकारी ने स्थानीय कृषकों को फसल क्षति से होने वाली हानि से बचने के लिए *फसल बीमा* कराने हेतु परामर्श दिया। साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद राजस्व उपनिरीक्षकों को खेत मापन पद्धति के बारे में भी विस्तार से समझाया। साथ ही उन्होंने समस्त राजस्व उपनिरीक्षकों को खेत मापन के संबंध में प्रशिक्षण देने हेतु उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को निर्देशित किया।

अपर सांख्यिकी अधिकारी मुहम्मद आरिफ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा किसान वीरेंद्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह के क्रॉप कटिंग प्रयोग हेतु चयनित खेत (खसरा नंबर-509) में बनाए गए प्रयोगात्मक प्लॉट (6×5=30 वर्ग मीटर) में निरीक्षण किया गया जिसमें प्लॉट उपज 14.500 किग्रा (अनुमानित उपज 27 कु0/है0) प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि औसत उपज के आधार पर ही बीमा कम्पनियों के द्वारा बीमित किसानों को फसल क्षति का आंकलन करते हुए बीमित धनराशि का भुगतान किया जाता है।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल, राजस्व उपनिरीक्षक धनपाल सिंह पंवार, प्रियंका, बीमा कम्पनी क्षेमा से आसिफ सहित स्थानीय किसान व अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!