arunabh raturi.janswar.com

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग* रुद्रप्रयाग की केंद्र पोषित योजना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा राजकीय इंटर कॉलेज, रुद्रप्रयाग में संवेदीकरण कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रुद्रप्रयाग:- उक्त कार्यक्रम में बालिकाओं से उन स्थानों को चयनित करने को कहा गया, जहां पर वह असुरक्षित महसूस करती हैं।
संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं से उन असुरक्षित स्थानों के निराकरण हेतु सुझाव भी मांगे गए। जिसमें उन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करी। उक्त कार्यक्रमन में स्वास्थ्य विभाग से महिला चिकित्सक डॉ राशि, डॉ राजेश पुंडीर द्वारा छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।
वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट द्वारा बालिकाओं के अधिकार एवं कानूनों की जानकारी तथा मिशन शक्ति की समन्वयक दीपिका द्वारा समस्त विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। बाल संरक्षण अधिकारी रोशनी रावत, चाइल्ड हेल्प लाइन के समन्वयक अरविंद एवं सुपरवाइजर सुरेंद्र द्वारा चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर एवं बाल अधिकारों के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर नर्मदा काला, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी सुषमा शाह, जेंडर स्पेशलिस्ट प्रियंका सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!