(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

सरस महोत्सव के भव्य आयोजन हेतु तैयारी बैठक सम्पन्न।

टिहरी:;- जनपद टिहरी गढ़वाल में आगामी सरस महोत्सव – 2025 के आयोजन को लेकर आज जिला कार्यालय के सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरस मेले को पूर्व आयोजन की भांति और अधिक भव्य व व्यापक रूप से आयोजित करने पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने खेल विभाग को निर्देशित किया कि वे अक्टूबर माह तक पूर्णानंद स्टेडियम को आयोजन हेतु तैयार करें, ताकि मेले के लिए समुचित स्थल उपलब्ध हो सके। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बीडीओ एवं नगर निकाय अधिकारियों (ईओ) को बैंक और होटल उद्योग से फंड रेजिंग के निर्देश दिए। साथ ही सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के होटल व रेस्टोरेंट से सीएसआर फंड एकत्र करने हेतु लक्ष्य निर्धारण कर कार्य करने को कहा गया।

बैठक में एडीएम अवधेश कुमार, पीडी डीआरडीए पुष्पेंद्र सिंह चौहान, डीडीओ मोहम्मद असलम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी ईओ और एसडीएम वर्चुअल माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!