(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर)

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर बड़ा हादसा: पत्थर की चपेट में आने से मैक्स वाहन सवार दो लोगों की मौत।

कोटद्वार: सिद्धबाली के पास आज एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार,पहाड़ से अचानक बड़े-बड़े पत्थर गिरने के कारण UK11TA1610 मेक्स वाहन जो गाड़ी (टकोली खाल, रिखणीखाल) से कोटद्वार आ रही थी, उसके ऊपर अचानक पत्थर आ गिरा। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक रिखणीखाल क्षेत्र के बताए जा रहे हैं, जिन्हें कोटद्वार से पाटी सैन जाना था। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बारिश के चलते सिद्धबाली के पास पहाड़ से अक्सर पत्थर गिरने का खतरा रहता है, लेकिन आज अचानक भारी पत्थर गिर जाने से वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे दो व्यक्तियों की जिंदगी भी चली गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और राहत दल पहुंचा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी मार्गों पर सतर्कता बरतने की अपील की है।

गौरतलब है कि इस रूट पर लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ दरकने और पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने यात्रियों को सावधानीपूर्वक यात्रा करने व मौसम की जानकारी लेकर ही निकलने की सलाह दी है।

यह समाचार प्रचलित खबरों और स्थानीय रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!