(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

नीलकंठ व स्वर्गाश्रम क्षेत्र में व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।

पौड़ी:- वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले अर्ध कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अर्ध कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से पूरी की जाए।

सोमवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अर्ध कुंभ मेले के दौरान जनपद पौड़ी गढ़वाल के नीलकंठ व स्वर्गाश्रम क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं का आवागमन रहेगा, ऐसे में यहां की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को मार्गों की मरम्मत व उन्हें व्यवस्थित करने के निर्देश दिए, जबकि सिंचाई विभाग को स्वर्गाश्रम जोंक नदी के तट पर पारंपरिक पहाड़ी शैली में घाट निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल विभाग को पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। वहीं जिला पंचायत अधिकारी को नीलकंठ व स्वर्गाश्रम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने और बेहतर शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने उरेड़ा विभाग को इन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बेहतर करने को कहा। कहा कि स्ट्रीट लाइट के अलावा हाई मास्क लाइट भी स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मेला अवधि में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु तैयारी करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि जिन कार्यों को किया जाना है, उनकी विस्तृत डीपीआर जल्द तैयार कर प्रस्तुत की करें, ताकि कार्यों को समय पर स्वीकृति मिल सके और उन्हें धरातल पर उतारा जा सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पारुल गोयल, उप जिलाधिकारी यमकेश्वर अनिल चन्याल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, अधिशासी अभियंता सिंचाई अनिल राठौर, उरेडा अधिकारी राजेश्वरी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!