A.RATURI.JANSWAR.COM

पद्मविभूषित पूर्व उपाध्यक्ष योजना आयोग मोंटेकसिंह अहलूवालिया ने अल्मोड़ा में 11वां बी डी पाण्डेय स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम में पहुंचे। 

अल्मोड़ा. 30 मई2024. (अशोक कुमार पाण्डेय): पद्म-विभूषण विख्यात् अर्थशास्त्री व भारत के योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे मोंटेक सिंह अहलूवालिया उत्तराखण्ड सेवा निधि पर्यावरण शिक्षा संस्थान अल्मोड़ा में 11वां बी.डी. पाण्डे स्मृति व्याख्यान में पहुँचे। इस दौरान उन्होंने पद्म भूषण स्व. बीडी पाण्डे द्वारा लिखी गयी पुस्तक ‘इन द सर्विस ऑफ फ्री इंडिया’ (प्रकाशन 2021) का लोकार्पण किया। और “जलवायु परिवर्तन, राष्ट्रीय स्तर पर नीतिगत चुनौतियाँ तथा स्थानीय स्तर पर उनके प्रभाव’ विषय ब्याख्यान दिया।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन एक गंभीर विषय है लेकिन इसको अपेक्षा के अनुसार गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।हालांकि आम जनता में इसके प्रति जानकारी है लेकिन इसके बचाव के लिए कदमों के बारे में अधिक जानकारी नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि यह विषय तत्काल असर करने वाला नहीं है। इसके चलते यह नीति निर्धारण करने वाले इसके अहमियत नहीं देते हैं। उन्होंने बदलते पर्यावरण के हिमालय पर असर के साथ ही कहा कि इससे समुद्र का जल स्तर बढ़ने का खतरा है। जहां पहाड़ी इलाके लिए खतरा है वहीं तटीय इलाके के जनजीवन भी इससे प्रभावित होगा।

उन्होंने कहा कि ताममान बढ़ने से फसलों पर असर होगा वहीं कई बीमारियां जन्म लेंगी। समाज में पलायन जैसी गतिविधियां बढ़ेंगी। उन्होने पारंपरिक इनर्जी के उपयोग को कम करने तथा वैकल्पिक ऊर्जा को प्राथमिकता देने की भी राय जाहिर की ताकि कार्बन उत्सर्जन तथा ग्रीन हाउस गैस पर रोक लग सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए नारों के साथ ही जमीनी पहल करने की दरकार है।

अध्यक्षता उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडे ने की संचालन सेवानिधि के पद्मश्री डा ललित पांडे ने किया। इस मौके पर विधायक मनोज तिवारी निर्वतमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी रंजन जोशी कर्नल पांडे वीपीकेएएस के निदेशक डा लक्ष्मीकांत पूर्व निदेशक डा जेसी भट्ट कर्नल रवि पांडे प्रो जेएस रावत प्रो दिवा भट्ट पीसी तिवारी अनुराधा पांडे मीता उपाध्याय कमल जोशी प्रो अनिल जोशी डा जेसी दुर्गापाल आदि मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!