(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) टिहरी गढ़वाल ने रूट चार्ट को लेकर की बैठक।

टिहरी:- जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 को निर्विघन एवं सफलतापूर्वक सम्पादित करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) वरूणा अग्रवाल द्वारा सोमवार को विकास भवन में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने क्रमवार समस्त विकासखण्ड के बीडीओ से रूट चार्ट, मतदेय स्थल एवं पार्टी रवानगी को लेकर समीक्षा करते हुए जहां पोलिंग बूथ परिवर्तित होना है, उसका विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए। अवगत कराया गया कि विकासखण्ड देवप्रयाग, जाखणीधार, कीर्तिनगर और थौलधार में पी-2 में कोई पार्टी रवाना नहीं होगी, जबकि भिलंगना में 06, प्रतापनगर 03 तथा चम्बा एवं जौनपुर से 02-02 पार्टी पी-2 में रवाना होंगी। बीडीओ नरेन्द्रनगर को पार्टी रवानगी को लेकर एक्सेस कर पुनः रिवाईस रूट चार्ट भेजने को कहा गया।

पुलिस विभाग को जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की सूची उपलब्ध कराने तथा वाहनों के लिए मांग पत्र एआरटीओ को भेजने को कहा गया। सभी बीएलओ और ग्राम विकास अधिकारियों को पोलिंग बूथों का विजिट कर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं को चेक करने को कहा गया। इसके साथ ही सड़क से संबंधित अधिकारियों से सड़कों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इस मौके पर डीडीओ मो. असलम, एसडीएम संदीप कुमार, समस्त बीडीओ, एआरटीओ, डीपीआरओ एवं सड़क से संबंधित विभागो के अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!