arunabh raturi.janswar.com

ऋषिकेश 08 मार्च 2024:-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि देश की आधी आबादी को कुशल नेतृत्व देते हुए श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने मातृशक्ति के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करते हुए उन्हें देश की अग्रणी भूमिका में लाने का कार्य किया। इस दौरान महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

चन्द्रेश्वर नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि उन तमाम महिलाओं को जो दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत रहती हैं। कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने को मजबूर महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक तौर पर आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मातृशक्ति को पूर्ण अधिकार देने का संकल्प केंद्र की सरकार ने पूरा किया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की आधी आबादी को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण देकर गर्व की अनुभूति कराई जो पिछले 70 सालों में अपने अधिकारों से विरत रही। कहा कि महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा में अपनी और अपने समाज की आवाज उठाने का अवसर प्रदान करने का मौका मोदी सरकार ने दिया। 

डॉ अग्रवाल ने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में महिलाएं देश की बेहतरी और तरक्की में सशक्त सरकार को चुनकर मोदी जी के हाथों को मजबूत बनाने का काम करेगी। इस दौरान महाशिवरात्रि और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राकेश गिरी, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष किशन मण्डल, रूपेश गुप्ता, शिव कुमार गौतम, वायुराज, सन्दीप खुराना, प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!