Arunabh raturi.janswar.com

वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर पांडे को राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण, उत्तराखंड में सदस्य नामित होने पर स्थानीय लोगो ने राज्य सरकार का आभार जताया है।

ऋषिकेश:- रविवार को रेलवे रोड बनखंडी स्थित निवास स्थान पर पहुंचे स्थानीय लोगो ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर का प्राधिकरण में सदस्य नामित होना क्षेत्र वासियों के लिए गर्व का विषय है। 

उन्होंने कहा कि दयाशंकर पांडे की स्वच्छ छवि और ईमानदारी का परिणाम है कि उन्हें सरकार द्वारा राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण में सदस्य नामित किया गया है। 

बधाई देने वालों में ओबीसी आयोग के सदस्य सतीश पाल, सफाई आयोग के सदस्य राकेश पारचा, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा ज्योति सिंह सजवान, निवर्तमान पार्षद राजेश दिवाकर, हरीश तिवाड़ी, विनोद पाल, नरेंद्र रतूड़ी, बाली पाल, पवन गोयल, सुभाष पाल आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!