Arunabh Raturi.Janswar.Com

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा अवस्थापना विकास निधि योजना की 18 करोड़ 72 लाख रुपए की लागत से नगर निगम ऋषिकेश के विभिन्न वार्डों में हॉट मिक्स से 21 सड़कों के सुधारीकरण कार्य में इंद्रा नगर क्षेत्र को शामिल करने पर आभार व्यक्त किया।

ऋषिकेश:- रविवार को विस्थापित इंदिरानगर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान पार्षद राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि मंत्री डॉ अग्रवाल ने सदैव जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। क्षेत्र के विकास के लिए वह सदैव तत्पर रहते हैं।

पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सजवान ने कहा कि मंत्री डॉ अग्रवाल जो कार्य को करने की ठानते हैं उसे करके दिखाते हैं। उन्होंने अवस्थापना निधि से सड़को के निर्माण के लिए आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सजवान, पूर्व दायित्वधारी सुरेंद्र मोंगा, शंभू पासवान, मनोज ध्यानी, प्रकांत कुमार, निवर्तमान पार्षद राजेंद्र बिष्ट, विजेंद्र मोंगा, राजेश दिवाकर, राम सिंह पंवार, आरती बिष्ट, रवि थपलियाल, सफाई आयोग के सदस्य राकेश पारछा, सुधा असवाल, विकास शाही, रमन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!