Arunabh raturi.janswar.com

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बीते रोज आए अंधड़ में पेड़ टूटने से मृतक हुए सैनिक के परिजनों से मुलाकात की।

ऋषिकेश 20 अप्रैल 2024:-क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बीते रोज आए अंधड़ में पेड़ टूटने से मृतक हुए सैनिक के परिजनों से मुलाकात की। डॉ अग्रवाल ने मौके से एसडीएम ऋषिकेश को दूरभाष पर संपर्क किया और मृतक के परिजनों को वन विभाग अथवा आपदा मद से उचित मुआवजा देने के निर्देश दिए।

शनिवार को रुषा फॉर्म गुमानीवाला में मृतक के परिजनों से मिलने डॉ अग्रवाल पहुंचे। डॉ अग्रवाल ने परिजनों से वार्ता कर उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। साथ ही सांत्वना देकर एसडीएम को उचित मुआवजे के निर्देश दिए। 

डॉ अग्रवाल ने मौके से ही दूरभाष पर एसडीएम को मृतक के परिजनों को वन विभाग अथवा आपदा के मद से उचित मुआवजा राशि शीघ्र देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने मृतक की पत्नी शशि क्षेत्री, पिता नीम बहादुर क्षेत्री सहित अन्य परिजनों से भी वार्ता की।

इस मौके पर समाजसेवी मानवेंद्र कंडारी, माया घले, धर्म सिंह क्षेत्री, रुकमा व्यास, संदीप कुड़ियाल, अजीत गुरुंग आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!