Arunabh Raturi.Janswar.com

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भगवान महावीर जी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।

ऋषिकेश 21 अप्रैल 2024:- रविवार को हरिद्वार मार्ग स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि जैन दर्शन शाश्वत सत्य पर आधारित है परंपरा से शाश्वत समय अवधि में भगवान विष्णु देव प्रथम तीर्थंकर हुए। उनके बाद 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ तथा 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी हुए।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि जैन धर्म मैं प्राकृतिक नियमों द्वारा शासित एक शाश्वत ब्रह्मांड और पदार्थ के अपने गुना का परस्पर संबंध में विश्वास है। इस दौरान कार्यक्रम में नगर के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को महावीर जयंती पर चित्र प्रतियोगिता के लिए सम्मानित भी किया गया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे अध्यापक नरेन्द्र खुराना सहित जैन समाज के पधाधिकारी और वरिष्ठ कल्याण संगठन के सदस्यों को भी अंग वस्त्र और माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया।

इस मौके पर दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन, कार्यकारी कोषाध्यक्ष रमेश जैन, श्रवण जैन, मनोज जैन, निवर्तमान पार्षद मनीष, कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला सहित जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!