ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा प्रेमचंद अग्रवाल ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

ऋषिकेश 23 मई 2024:- क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा प्रेमचंद अग्रवाल ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने गंगा में स्नान भी किया।

बुद्ध पूर्णिमा पर अपने शुभकामना संदेश में डा अग्रवाल ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और मैत्री का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है।

डा अग्रवाल ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हम सभी को जीवन में धर्म का आचरण करने, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया। मानव मात्र के लिए उनके संदेश सदैव ही प्रासंगिक बने रहेंगे।

इस मौके पर डॉ अग्रवाल की माता श्रीमती धर्म देवी, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शशिप्रभा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!