ऋषिकेश:- क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा ऋषिकेश मंडल की ओर से आओ जीत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। WWW.JANSWAR.COM

A.Raturi.Janswar.Com

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा ऋषिकेश मंडल की ओर से आओ जीत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

ऋषिकेश:-  क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा ऋषिकेश मंडल की ओर से आओ जीत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान आम, पीपल, तुलसी, लीची, बेलपत्र, नींबू सहित फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। साथ ही प्रत्येक नागरिक से अपनी माता जी के नाम से पौधरोपण करने का आवाहन किया गया।

रविवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के परिसर पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने कहा कि शास्त्रों में लिखा गया है कि एक पेड़ लगाने से एक यज्ञ के बराबर पुण्य मिलता है। कहा कि पीपल का पेड़ लगाने से व्यक्ति को सैंकड़ों यज्ञों के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। केवल इतना ही नहीं भारतीय संस्कृति में एक पेड़ लगाना, सौ गायों का दान देने के समान माना गया है। कहा कि प्रत्येक नागरिक को शुभ कार्यों में पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को भी अपनी संस्कृति के प्रति रुझान कराने का आवाहन किया। 

डॉ अग्रवाल ने कहा कि पौधारोपण हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है, हमें अपने जीवन में जितना हो सके उतना अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिये। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। 

डॉ अग्रवाल जी ने कहा कि प्रकृति समस्त जीवों के जीवन का मूल आधार है। प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन सभी जीव जगत के लिए बेहद ही अनिवार्य है। प्रकृति पर ही पर्यावरण निर्भर करता है। यदि प्रकृति असन्तुलित होगी तो पर्यावरण भी असन्तुलित होगा। कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से बचने और पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है। पेड़ प्रकृति का आधार हैं। पेड़ों के बिना प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार ने कहा कि यदि प्रकृति को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाए तो कदापि गलत नहीं होगा। पेड़ों पर प्रकृति निर्भर करती है। पेड़ लगाना प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन है और प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन ईश्वर की श्रेष्ठ आराधना है। एक पेड़ लगाने से असंख्य जीव-जन्तुओं के जीवन का उद्धार होता है और उसका अपार पुण्य सहजता से हासिल होता है। एक तरह से पेड़ लगाने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है। 

इस मौके पर राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्र कुमार गोदवानी, जितेंद्र अग्रवाल, पूर्व दर्जाधारी संदीप गुप्ता, दिनेश सती, शिव कुमार गौतम, हरीश तिवाड़ी, राजेश दिवाकर, रीना शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, रूपेश गुप्ता, देवव्रत शर्मा, संजीव पाल, नंद किशोर जाटव, सचिन अग्रवाल, नितिन सकसेना, राजेन्द्र बिष्ट, सुधा असवाल, हिमानी कौशिक सहित अन्य मौजूद रहे।