ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

 क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत कार्य के संबंध में नेशनल हाईवे तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक की।

ऋषिकेश:- बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों नेपाली फार्म से चंद्रभागा तक क्षतिग्रस्त हुए सड़कों तथा गड्डों के मरम्मत कार्य तय समय के भीतर पूर्ण किये जायें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान एनएच का जूनियर इंजीनियर यहां तैनात रहे। जिससे कि कार्य की गुणवत्ता से समझौता न हो।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाले मार्गाे जैसे साहब नगर, श्यामपुर, वीरभद्र मार्ग, प्रतीत नगर, लक्कड़घाट, रायवाला, खदरी आदि आंतरिक मार्गों में क्षतिग्रस्त जगह को जल्द भरा जाए। जिससे आवागमन सुगम हो सके।

डॉ अग्रवाल ने यह भी कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों को भी जल्द बनाया जाए। अधीक्षण अभियंता NH नवनीत पांडे, अधीक्षण अभियंता PWD भृगुनाथ द्विवेदी, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी ऋषिराज वर्मा, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश चंद, सहायक अभियंता NH मनोज राठौर आदि विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!