चीला बैराज में डूबे युवक का शव SDRF ने किया बरामद।

ऋषिकेश:- दिनांक 16 अप्रैल 2024 को SDRF को सूचना प्राप्त हुई थी कि चीला शक्ति नहर के पास एक छोटा हाथी(टेंपो) व बाइक की भिड़ंत हो गयी जिससे बाइक सवार एक युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया जबकि दूसरा युवक शक्ति नहर में गिरकर लापता हो गया था जिसकी SDRF टीम द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही थी। 

उक्त युवक ऋषभ कश्यप अपने दोस्त गिरीश शर्मा के साथ आगरा से रविवार के दिन ऋषिकेश घूमने आए थे तथा हरिद्वार की ओर जाते समय पशुपति बैराज से 500 मीटर आगे एक विक्रम चालक से उनका एक्सीडेंट हो गया जिसमें बाइक पर पीछे बैठा ऋषभ गंगा नहर में गिर गया तथा पानी में बह गया था। 

आज दिनाँक 20 अप्रैल 2024 को SDRF टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान चीला नहर से हरिद्वार की ओर शव को ढूंढ निकाला व राफ्ट की मदद से नहर से बरामद कर लिया गया। शव को आगे हरिद्वार क्षेत्र में बाहर निकालकर लक्ष्मणझूला पुलिस को सुपर्द किया गया। परिजनों द्वारा युवक की शिनाख्त कर ली गई है।

SDRF टीम:-

1. निरीक्षक कविंद्र सजवाण 2. SI सचिन रावत, 

3. HC अर्जुन सिंह,  4. CT मातबर सिंह, 

5. CT अनूप 6. CT सुमित

7. मनमोहन 8. अमित

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!