arunabh raturi.janswar.com

चैत्र नवरात्रि के पवित्र अष्ठमी पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने निवास पर माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा कन्या पूजन कर की।

ऋषिकेश 16 अप्रैल 2024:- चैत्र नवरात्रि के पवित्र अष्ठमी पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने निवास पर माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा कन्या पूजन कर की। इस दौरान निवर्तमान पार्षद तनु तेवतिया ने कन्याओं के हाथों में कमल के फूल की मेहंदी लगाई।

मंगलवार को मंत्री डॉ अग्रवाल ने माँ के विभिन्न रूपों की पूजा कर कहा कि वह घर, मोहल्ला सौभाग्यशाली होता है जहां माता का गुणगान होता है और जो इसमें सम्मिलित होता है माता की उस पर विशेष कृपा होती है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि हर परिस्थिति में हमें माता का साथ मिलता है। हमारी सनातन संस्कृति को बचाने में भी माता का गुणगान आवश्यक है। कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से सकारात्मकता का वातावरण पैदा होता है। इस दौरान माता के विभिन्न रूपों की पूजा वाह भजनों का सुंदर गुणगान किया गया। इस मौके पर डॉ अग्रवाल भजनों की प्रस्तुति में झूमते हुए भी दिखाई दिए।

इस अवसर पर श्रीमती शशिप्रभा अग्रवाल, निवर्तमान पार्षद तनु तेवतिया भी उपस्थित रही।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!