ARUANBH RATURI.JANSWAR.COM

 पशुलोक बैराज से एसडीआरएफ ने बरामद किया शव।

ऋषिकेश:- आज दिनांक 22 मई 2024 को पुलिस थाना मुनि कीरेती द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है जिसे निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सचिन रावत के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्रवाही करते हुए रोप द्वारा बैराज में उतरकर उक्त व्यक्ति के शव को बैराज से बाहर निकालकर शिनाख्त हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

उक्त व्यक्ति के शिनाख्त प्रक्रिया के दौरान पता चला कि वह 12 मई 2024 को मेरठ से अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था व घूमने के दौरान गंगा नदी में नहाते समय पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर गंगा नदी में बह गया था, जिसकी एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही थी।

व्यक्ति का नाम :- अंकुर गोयल उम्र 40 वर्ष पुत्र सुभाष चन्द्र गुप्ता, निवासी :- 504 पुंजया ब्रह्मपुरी वीरनगर मेरठ, उत्तर प्रदेश

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!