A.RATURI.JANSWAR.COM

बड़ा पेड़ गिरने से ऋषिकेश-रानीपोखरी हाईवे बाधित, एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से आवागमन बहाल।

ऋषिकेश 21 जून 2024:- रानीपोखरी के काली मंदिर के पास भारी बारिश और तूफान के कारण एक बड़ा पेड़ गिरने से हाईवे बाधित हो गया। पेड़ एक कार के बोनट पर गिरा, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है।

आवागमन ठप हो जाने के कारण सभी यात्री परेशान हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ढाल वाला ऋषिकेश की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने कटिंग उपकरणों की मदद से पेड़ को हटाया और हाईवे को साफ किया। यात्रियों ने एसडीआरएफ टीम की प्रशंसा और धन्यवाद देते हुए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!