Arunabh raturi.janswar.com

ऋषिकेश:- बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में महान ग्रंथ रामचरितमानस के रचियता संत तुलसीदास जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने श्रीराम के आदर्शों को लोगों तक पहुंचाने वाले धर्माचार्यों को सम्मानित किया।

डा. अग्रवाल ने श्रीराम तपस्थली के संचालक व महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास जी, जगन्नाथ आश्रम के महंत लोकेश दास जी, माधवाश्रम दंडी आश्रम मायाकुंड के अध्यक्ष केशव स्वरूप जी, स्वामी पुष्पेंद्राश्रम जी, वेद प्रकाश शर्मा जी को पुष्पगुच्छ भेंट व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

डा. अग्रवाल ने कहा कि महान संत तुलसीदास जी ने भगवान श्रीराम जी के जीवन पर 12 पुस्तकों के जरिए लोगों को उनके आदर्शों का बोध कराया। कहा कि महान ग्रंथ रामचरितमानस की रचना भी तुलसीदास जी के द्वारा की गई है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि आज श्रीराम जी के जीवन के आदर्शों को आगे बढ़ाने में धर्माचायों का अहम योगदान है। कहा कि धर्माचार्यों के जरिए ही सनातम धर्म आगे बढ़ रहा है। धर्माचार्य ही देश को जीवंत रखने का कार्य कर सकते है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, निवर्तमान पार्षद शिव कुमार गौतम, विकास तेवतिया, संजीव पाल, रूपेश गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!