(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

ऋषिकेश में शोरूम में लूटपाट और मारपीट की घटना का खुलासा, 03 अज्ञात लोग गिरफ्तार।

कोतवाली ऋषिकेश:- दिनांक: 02-03-25 को वादी श्री रंजीत सिंह पुत्र स्व0 श्री गुरूचरण सिंह निवासी: 232 सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर उनके शोरूम में लूटपाट तथा तोड फोड करते हुए उनके तथा उनके स्टाफ के साथ मारपीट तथा गालीगलौच करने तथा धार्मिक भावनाएं भडकाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। जिस पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश में गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अब तक विवेचना तथा सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर पुलिस द्वारा घटना में शामिल 03 अज्ञात लोगों को चिन्हित करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा घटना में शामिल 03 नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटना के सभी सम्भावित पहुलुओं के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

आमजन से अपील है कि कृपया धैर्य बनाए रखे, किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी:- एसएसपी देहरादून

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
01: धर्मवीर 02: राजा 03: राजू
निवासीगण सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!