ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने रायवाला में 2 करोड़ 47 लाख 67 हजार रुपए की लागत से करीब 3.50 किलोमीटर सड़क का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा मंत्री डॉ अग्रवाल का आभार जताया गया।

रायवाला 02 मार्च 2024:- शनिवार को डॉ अग्रवाल ने रायवाला स्थित आडवाणी प्लॉट में आयोजित कार्यक्रम में रायवाला वार्ड संख्या 2 10, 13 व 15 में विभिन्न आंतरिक मार्गों का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि करीब 3.50 किलोमीटर लंबे आंतरिक मार्गो जिसकी कीमत 2 करोड़ 47 लाख 67 हजार रुपए है, के बनने से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। कहा कि इससे आवागमन में सुविधा मिलेगी।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के विकास के लिए वह वचनबद्ध है इसके लिए कभी भी धन की कमी आने नहीं आएगी। कहा कि उनके कार्यकाल में विकास कार्यो में कभी बाधा नहीं आयी। उन्होंने कहा कि जनता के अनुरूप सदैव कार्य किया है।

इस मौके पर ग्राम प्रधान सागर गिरी, सीमा पंवार, चंद्रकांता बेलवाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि बीएन द्विवेदी, सहायक अभियंता ऋषि राज वर्मा, अपर सहायक अभियंता लक्ष्मीकांत गुप्ता, विनोद भारती, पंचायत सदस्य सन्दीप खंतवाल, सन्दीप पोखरियाल, प्रकाश पांडेय आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!