(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम कंडी में चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट ने की।

पौड़ी:- आयोजित चौपाल में ग्रामवासियों ने गांव को जोड़ने वाली सड़क (जो श्रीनगर घाट से जोड़ती है) के डामरीकरण, गर्मियों में पेयजल आपूर्ति की कमी, आवास की समस्या, पेंशन और जंगली जानवरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उठाया। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने तीन समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के लिए उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए। विभागों द्वारा ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गयी। इसके अलावा गांव में यू०सी०सी० के अंतर्गत शादी के पंजीकरण हेतु पात्र लाभार्थियों का सर्वे कराया गया और मौके पर दो लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में तहसीलदार दीवान सिंह राणा, खंड विकास अधिकारी पौड़ी सौरभ हांडा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!