(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

कटा पत्थर क्षेत्र में नदी में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद।

जनपद देहरादून:-आज दिनांक 27 अप्रैल 2025 को प्रातः लगभग 12:15 बजे पुलिस चौकी डाकपत्थर के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि कटा पत्थर क्षेत्र में एक व्यक्ति नदी में डूब गया है,जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट डाकपत्थर से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नदी व संभावित स्थानों पर डूबे युवक की गहन खोजबीन की गई, घना अंधेरा होने के कारण उक्त व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पाया। टीम द्वारा पुनः प्रातःकाल में डूबे युवक की सर्चिंग शुरू की गई । सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा उक्त युवक का शव बरामद किया गया शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

डूबे युवक का नाम- अभिषेक पुत्र श्री शशि पाल,उम्र 28 वर्ष, निवासी-ग्राम छरवा तहसील विकास नगर देहरादून ।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!