Arunabh raturi.janswar.com

जनपद पौड़ी- कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत सिद्धबली मंदिर के पास नदी में डूबा युवक, SDRF ने किया शव बरामद।

कोटद्वार:- आज दिनाँक 18 अप्रैल 2024 को थाना कोटद्वार द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सिद्धबली मंदिर के पास नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। 

उक्त सूचना पर HC आशीष रावत के हमराह SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए नदी में डूबे युवक के शव को बरामद कर बाहर निकाला व बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। 

मृतक का विवरण:- रिजवान, उम्र- 17 वर्ष, निवासी- नजीबाबाद, उत्तरप्रदेश।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!