01/04/2024 arunabh raturi.janswar.com

02 अवैध खुखरी के साथ 02 अभियुक्त भिन्न-भिन्न स्थानों से गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत

कोतवाली ऋषिकेश:- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अपराध की रोकथाम हेतु निरोधात्मक कार्रवाई करने हेतु आवदेशित किया गया है|

जिस क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगणों को उपरोक्त आदेश निर्देशों के पालन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के क्रम में ब्रीफ कर आदेशित किया गया। जिस क्रम में दिनांक 31 मार्च 2024 की रात्रि

1-मायाकुंड चौक के पास से एक अभियुक्त शुभम कुमार पुत्र कालूराम निवासी मनसा देवी गुमानीवाला ऋषिकेश को एक अवैध खुखरी के साथ

2-14 बीघा पुल के पास से एक अभियुक्त अंकित कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी नई जाटव बस्ती ऋषिकेश को एक अवैध खुखरी के साथ

गिरफ्तार किया गया है। दोनो अभियुक्तो के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए है।

पुलिस टीम
1-उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल
2-कांस्टेबल तेज सिंह  3-कांस्टेबल प्रेम
4-कांस्टेबल कुलदीप

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!