ARUNABH RATURI.JASNWAR.COM

चार धाम यात्री के ढाई लाख रुपए नगद एवं अन्य सामान ढूंढ कर किया वापस।

कोतवाली ऋषिकेश 13 मई 2024:- आज दिनांक 13 मई 2024 को चार धाम यात्री सौम्या राय, निवासी 120 रीजेंट पैलेस रीजेंट पार्क कोलकाता पश्चिम बंगाल ने रजिस्ट्रेशन सेंटर ISBT ऋषिकेश पर आकर सूचना दी कि मेरा काले रंग का हैंडबैग जिसमें मेरा कुछ सामान और ₹250000 नगद हैं कहीं छूट गया है हमने तलाश किया नहीं मिल रहा बहुत परेशान है हमारे सारे पैसे इस बैग में रखे हैं|

इस सूचना पर रजिस्ट्रेशन सेंटर आईएसबीटी पर मौजूद हेड कांस्टेबल पंकज सालार व कांस्टेबल विकास फोर के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बस अड्डा ऋषिकेश परिसर में खोजबीन की तथा अन्य कर्मचारी गणों को भी उक्त संबंध में सूचित किया गया कुछ समय पश्चात उक्त बैग ऋषिकेश बस अड्डा परिसर में ही मिल गया, बैग को तलाश कर सौम्या राय जी के सुपुर्द किया गया, बैग के अंदर पूर्ण सामान एवं नकदी थी, अपना खोया बैग एवं ढाई लाख रुपए वापस मिलने पर सौम्या राय जी के द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली व ईमानदारी की प्रशंसा की गई, इसके पश्चात चार धाम यात्रा के लिए रवाना हुए।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!